मनौना धाम तोरण द्वार पर की गई शीतल जल की व्यवस्था,गंगा दशहरा पर बांटा गया शरबत
बाबा श्याम जी व परम पूज्य महंत श्री श्री ओमेन्द्र जी महाराज की कृपा व आशीर्वाद से ऑल इण्डिया रिपोर्टर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव जनाव अवरार अहमद,संरक्षक राजेन्द्र वर्मा,संतप्रसाद शर्मा,राजेन्द्र कुमार, रंजीत विसारिया,राघवेन्द्र सिंह,एसपी चौधरी तथा जिलाध्यक्ष सचिन सक्सेना के कुशल नेतृत्व में श्री श्याम जी मंदिर मनौना धाम के तोरण द्वार पर भक्तों के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल जल की व्यवस्था की गई है।शीतल जल की व्यवस्था तीन दिन जारी रहेगी।तीसरे दिन 05 जून को दशहरा के पावन अवसर पर शरवत का वितरण कराया शीतल जल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मनौना धाम के प्रबंधक आर्येंद्र सिंह, चौहान,दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र वर्मा,आंवला कोतवाली के प्रभारी व इंस्पेक्टर अपराध प्रमोद कुमार सिंह,प्रबंधक मनौना धाम श्यामेन्द्र सिंह चौहान,ईएनआई चैनल व अखबार के तहसील प्रभारी संतप्रसाद शर्मा,हिंदुस्तान समाचार पत्र के तहसील प्रभारी राजेन्द्र कुमार सहित वरिष्ठ पत्रकार साथियों ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सचिन सक्सेना ने मनौना धाम के प्रबंधक आर्येन्द्र सिंह चौहान व श्यामेन्...